Bharat tv live

Umaria News: दीवारों पर लिखी नई सोच, बाल विवाह के खिलाफ उठी बुलंद आवाज़

 | 
 Umaria News: दीवारों पर लिखी नई सोच, बाल विवाह के खिलाफ उठी बुलंद आवाज़
संवाददाता : राम विनोद पटेल 

 उमरिया : भारत अभियान के तहत देवउठनी ग्यारस 2025 के अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, साथिया एवं दर्शन महिला कल्याण समिति के मास्टर ट्रेनरों द्वारा ग्राम स्तर पर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है।

अभियान के तहत ग्राम कुनकुनी उप स्वास्थ्य केंद्र सुंदरदादर, विकासखंड पाली में साथिया हेमती सिंह और आशा कार्यकर्ता ममता सिंह ने दीवार लेखन कर ग्रामवासियों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अंकित पांडे उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ग्राम गिंजरी में मास्टर ट्रेनर इच्छति सिंह परिहार ने ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई और लोगों को इसके सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बताया। वहीं ग्राम बेल्दी, विकासखंड मानपुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की साथिया संजय साहू, करुणा यादव, रोशनी साहू, आशा कार्यकर्ता एवं मास्टर ट्रेनर आकांक्षा सिंह चौहान की उपस्थिति में दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश फैल रहा है और लोग बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ आगे आ रहे हैं।