Bharat tv live

Nashik News: दिडोरी में बड़ा सड़क हादसा 5 लोगो की मौत, 4 घायल

 | 
Nashik News: दिडोरी में बड़ा सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत, 4 घायल

Nashik News: नासिक जिले के दिडोरी इलाके में दिडोरी-ह्मसुल मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो कार और दो पहिया वाहन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 4 लोग घायल भी हुए हैं, इन सभी का इलाज नासिक के जिला सरकारी अस्पताल में हो रहा है।

दिडोरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिडोरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक रघुनाथ शेगर के अनुसार बोलेरो चालक वाराणसी जिले से हैं और पंचवटी में देव दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक बोलेरो कार के सामने तेज रफ्तार दो पहिया वाहन आ गया, जिसे बचाते समय अचानक बोलेरो के चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार दोपहिया वाहन से टकराकर पेड़ से टकरा कर पलट गई।

इस घटना में बोलेरो सवार मुकेश कुमार यादव (25), अमन यादव (18), कुसुम देवी यादव (45) और दोपहिया सवार अनिल चिमाजी बोडके, राहुल अनिल बोडके की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार अमोल रामकिसन यादव (20), विकास यादव (39), रामकिसन यादव (50) व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी को नासिक जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।