Bharat tv live

गुजरात के अरावली में बड़ा सड़क हादसा: पैदल चल रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत

 | 
गुजरात के अरावली में बड़ा सड़क हादसा: पैदल चल रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत

गुजरात के अरावली जिले के कृष्णापुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी है, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, यह हादसा आज शुक्रवार सुबह हुआ हैं। हादसे की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया। अरवल्ली में हुए सड़क हादसे के शिकार होने से मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा हैं। सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, अरवल्ली में हुए हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद उनका शव परिजनों को सौंपा जाएगा।