Bharat tv live

पाकिस्तान सरकार ने रिहा किये 80 भारतीय मछुआरे, भारत पहुंचे

 | 
पाकिस्तान सरकार ने रिहा किये 80 भारतीय मछुआरे, भारत पहुंचे 

संवाददाता करतार सिंह 

Amritsar  पाकिस्तान की एक जेल से हाल ही में रिहा किए गए 80 भारतीय मछुआरों को यहां अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को कराची की मालिर जेल से 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था।

पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महाल ने कहा कि सभी कैदी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी 'आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र' के माध्यम से अटारी-वाघा सीमा के रास्ते शुक्रवार रात भारत आ गए।

अटारी-वाघा सीमा की संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर तैनात महाल ने कहा कि भारतीय चिकित्सकों ने मछुआरों के आने के बाद उनके स्वास्थ्य की जांच की। महाल ने कहा कि मछुआरों को तीन साल पहले उस समय पकड़ लिया गया था जब उनकी नौकाएं अरब सागर में क्षेत्रीय जलमार्ग से होते हुए पाकिस्तान के क्षेत्र में घुस गई थीं।