Bharat tv live

108 फीट की 'रामलला' के लिए खास अगरबत्ती, एक बार जलाने पर डेढ़ महीने तक महकाएगी 'श्रीराम मंदिर'

 | 
108 फीट की 'रामलला' के लिए खास अगरबत्ती, एक बार जलाने पर डेढ़ महीने तक महकाएगी 'श्रीराम मंदिर'

Lucknow: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसको लेकर गुजरात के वड़ोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या भेजी जाएगी। यह अगरबत्ती बनकर तैयार है।

इसे पंचगव्य एवं हवन सामग्री व गाय के गोबर से बनाया गया है। इसका वजन 3500 किलोग्राम है। इस अगरबत्ती की लागत 5 लाख से ऊपर है। इसे तैयार करने में 6 महीने का वक़्त लगा है। वड़ोदरा से अयोध्या के लिए इस अगरबत्ती को 110 फीट लंबे रथ में भेजा जाएगा। इस सिलसिले में विहा भरवाड़ ने बताया कि एक बार इसे जलाने पर ये डेढ़ महीने तक निरंतर जलती रह सकती है।

22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर राम नगरी में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् भगवान की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी। फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी।