Bharat tv live

साहित्य सदन में काव्य संध्या का हुआ आयोजन

 | 
साहित्य सदन में काव्य संध्या का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा बरौला सेक्टर-49 स्थित साहित्य सदन के काव्य भवन सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती एवं मैरी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया |

A

जिसमें देश के भिन्न-भिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी रचना सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी | साहित्य सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित साहित्य कुमार चंचल ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा आयोजित इस काव्य संध्या में दो दर्जन कवियों की कविताओं के सभी रसों का उपस्थित श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया | कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार व ओजस्वी कवि अजय मिश्रा दबंग ने की | मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से आए वरिष्ठ साहित्यकार हरि प्रकाश हरि रहे | विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनपुरी से आए वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर मनोज चौहान व हमीरपुर की मशहूर गीतकार रजनी श्रीवास्तव मौजूद रहे | वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गजानन माली उपस्थित थे | जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन भारत सरकार से सम्मानित कवि पंडित साहित्य चंचल एवं इकाई के संयोजक कुमार आदित्य ने संयुक्त रूप से किया | कवियों में मुख्य रूप से अलका मिश्रा, मीनाक्षी, डॉक्टर इला जायसवाल, सपना सक्सेना, राहुल शेष, नोरिन शर्मा, नूतन मिश्रा, अंकित विशाल, शोभा सचान, शैलजा सक्सेना, उड़िया कवित्री कुमुदिनी पाड़ी, डॉक्टर विजय मित्तल, सुनीता चड्ढा, अनुराग मिश्रा, सत्यार्थ दीक्षित व प्रमिला पांडेय आदि लगभग 2 दर्जन कवियों ने अपना काव्य पाठ किया |