Bharat tv live

अरविंद भाटी मानव सेवा प्रकल्प के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

 | 
 अरविंद भाटी मानव सेवा प्रकल्प के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
संवाददाता : अनिल कुमार 
Noida:  बिसरख निवासी अरविंद भाटी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के मानव सेवा प्रकल्प का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। 

यह मनोनीत पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी  और जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर अरविंद शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक सदस्य निशांत भार्गव भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्री अरविंद भाटी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री भाटी अपने नए दायित्वों का निष्ठा और परिश्रम के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की सेवा भावना और सामाजिक उत्थान के कार्यों को नई ऊँचाई पर पहुँचाएँगे।