Bharat tv live

Ayodhya News : पर्यावरण संरक्षण यज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

 | 
Ayodhya News : पर्यावरण संरक्षण यज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी जा रही आहुति 

Ayodhya News : अयोध्या धाम मणिराम छावनी धर्म मंडप में सोनभद्र के भिखारी बाबा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में चौथे दिन शनिवार को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई। वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा आचार्यगण पूजन करा रहे हैं। 

संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया मणिराम छावनी रामजन्मभूमि के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज एवं महंत कमल नयन दास महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ चल रहा है। गोपाल धर द्विवेदी, राधाकृष्ण तिवारी, हरीओम धर द्विवेदी, राजेश तिवारी, योगेश तिवारी, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।

मुख्य यजमान राजेश कुमार पाठक व धर्मपत्नी सुशीला पाठक, बिरजू दास व धर्मपत्नी आशा देवी, वासु त्यागी, रामकृपाल व धर्मपत्नी चिरौजी के साथ दिल्ली से आए महिप त्रिनेत्र, अयोध्या की  डिप्टी लेबर कमिश्नर प्रतिभा तिवारी के साथ अन्य यजमानों द्वारा जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी जा रही।