Bharat tv live

देश में कल्याणकारी सरकार की आवश्यकता: विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

 | 
देश में कल्याणकारी सरकार की आवश्यकता: विधायक वेद प्रकाश गुप्ता 

Ayodhya: केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिला रहा है। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है और अयोध्या का चौमुखी विकास हुआ। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने यहां आयोजित एक चौपाल में कही यह बात कहा। 

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के हित के लिए कृतसंकल्प है। पूरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंगौली व महेशपुर में आयोजित चौपाल में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित किया। 

इसका असर अब दिखाई पड़ रहा है। इस मौके पर प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, राष्ट्रीय लोक दल के रामशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, मंडल महामंत्री राजेश पाठक, सुरेश तिवारी, मनोज वर्मा बड़ी  संख्या में लोग मौजूद थे।