Bharat tv live

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके अमनेंद्र सिंह, कांस्य पदक के साथ शाहजहांपुर का बढ़ाया गौरव

 | 
Shahjahanpur News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके अमनेंद्र सिंह, कांस्य पदक के साथ शाहजहांपुर का बढ़ाया गौरव
संवाददाता : बिपुल प्रसाद सिंह

शाहजहांपुर। जनपद के होनहार खिलाड़ी अमनेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मोहल्ला तारीन टिकली निवासी अमनेंद्र सिंह, पुत्र अनिल कुमार ने बापटला इंजीनियरिंग कॉलेज, नंबुरू, गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर यह उपलब्धि हासिल की।

अमनेंद्र सिंह वर्तमान में दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में अध्ययन के साथ-साथ तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके पिता सिंचाई विभाग, शारदा नहर खंड, शाहजहांपुर में कार्यरत हैं।

अमनेंद्र सिंह

इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा-दादी एवं गुरुजनों को दिया है। विशेष रूप से जिला सचिव मृदुल गुप्ता, कोच हिमांशु सिंह तथा अनुज कुमार के मार्गदर्शन को उन्होंने अपनी सफलता का प्रमुख कारण बताया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार अधिवक्ता, राकेश कुमार बंदोबस्त अधिकारी मुकेश कुमार आईटीओ, कमलेश कुमार, सुभाष चंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अमनेंद्र सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।