Bharat tv live

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बसंत उत्सव में साधना कर दिया आध्यात्मिक संदेश

 | 
Shahjahanpur News
बिपुल प्रसाद सिंह

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर रामचन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में आज देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने तीन दिन के प्रवास पर ध्यान साधना करने पहुंचे।
रिलायंस में बने हैलीपैड में जब उनका हैलीकॉप्टर पहुंचा तो यहां जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। यहां से पूर्व राष्ट्रपति भारी काफिले के साथ आश्रम पहुंचे।

शाहजहांपुर रामचन्द्र मिशन आश्रम

आश्रम पहुंचने पर उनका मिशन के सचिव उमा शंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, राज गोपाल अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आश्रम पहुंचकर पूज्य दाजी को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूज्य दाजी से मुलाकात की और ध्यान किया।
आयोजन को सफल बनाने में कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, सुयश सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, शुभम सक्सेना, जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी सहित अनेक साधकों का सराहनीय योगदान रहा।