Bharat tv live

UP News : सड़क हादसे में 5 की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

 | 
UP News : सड़क हादसे में 5 की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

संवाददाता अमित कुमार गुप्ता 

UP News। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में शनिवार को ट्रक की टक्कर से आटो रिक्शा सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। ऑटो रिक्शा सवारियां लेकर भगवान टॉकीज की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया एक्स के जरिये उन्होंने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही अधिकारियों को पीड़ितों की मदद करने के लिए भी निर्देशित किया है। 


बता दें कि सिकंदरा हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर भगवान टाकीज चौराहे की ओर से आने वाला यातायात रुका हुआ था। सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज और गुरुद्वारा से आने वाले वाहन हाईवे क्रास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे की ओर से आते तेज रफ्तार राजस्थान नंबर के ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो आगे खड़े ट्रक में फंस गया। सवारियों को चीखने का भी मौका नहीं मिल सका। वह दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह से फंस गईं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।