Bharat tv live

UP News : संविधान दिवस पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ ली

 | 
UP News : संविधान दिवस पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ ली

संवाददाता अमित कुमार गुप्ता 

UP News :  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अपर मुख्य सचिव, डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने रविवार को यहां राजभवन के गांधी सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर सभी राजभवन कार्मिकों को संविधान दिवस की बधाई दी।

उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने के पश्चात भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजभवन कर्मियों ने ऑनलाइन ‘संविधान की प्रस्तावना‘ का पाठन करके प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया।