Bihar News: बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा
Jun 4, 2023, 19:47 IST
| 
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। ये पुल गंगा नदी पर बन रहा था। बताया जा रहा है कि ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था।