Bharat tv live

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, 12 मार्च को किसानों के खातों में आएंगे 13 हजार करोड़ रुपए

 | 
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, 12 मार्च को किसानों के खातों में आएंगे 13 हजार करोड़ रुपए

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के किसानो को धान की अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए आने वाले 12 मार्च को दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट शुरू करने की बात कही है। बतादें कि सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर थे जहां उन्होंने किसानों के साथ-साथ कई बड़ी घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल समाज लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। जहां सीएम साय ने 12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान करने की बात कही है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया है। इसके लिए मैं पूरे यादव समाज का आभारी हूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के भीतर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। 

विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र कि जनता को मिलेगा।