Bharat tv live

Chhattisgarh News: सीएम साय ने दंतेवाड़ा में चुनाव की भरी हुंकार, कांग्रेस को बताया डूबती...

 | 
Chhattisgarh News: सीएम साय ने दंतेवाड़ा में चुनाव की भरी हुंकार, कांग्रेस को बताया डूबती...

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। सीएम साय बुधवार को बस्तर संभाग के दौरे गए।

इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह दंतेवाड़ा से ही लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी काफी तंज किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस एक डूबती नैया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लिया। इसके बाद फिर कार्यकता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबती नौका है, बिखराव की वजह से इस पार्टी की नाव में छेद हो रहा है और पानी भर रहा है। लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भुपेश बघेल के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा तक नहीं।

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि देश में 60 सालों तक शासन करने वाली 138 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी से आज हमारा देश मुक्त हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अकेले दंतेवाड़ा जिले में 400 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय के सामने जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ली।