Bharat tv live

Chhattisgarh News: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली मारे जाने का दावा

 | 
Chhattisgarh News: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली मारे जाने का दावा

Kanker: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है। साथ ही 4, AK 47 रायफल बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं 2 जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल बस्तर संभाग में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। गश्त भी बढ़ा दी गई है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं 3 दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है।