Bharat tv live

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह AIIMS में भर्ती, ट्वीट कर दी जानकारी

 | 
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह AIIMS में भर्ती, ट्वीट कर दी जानकारी

Raipur: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज गुरुवार को ट्वीट कर अपने एम्स ( AIIMS )में भर्ती होने की जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  ने ट्वीट कर लिखा कि , पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूं।रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहां चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं। फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है। मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।।