शासन द्वारा ई-पोर्टल में आरटीआई सुविधा को ऑनलाइन सुलभ बनाने के लिए लॉगिन आईडी पासवर्ड निर्मित किया जाना हे। JAN-SEVA (MP eServices) एक वेब पोर्टल है जिसे एक ही पोर्टल के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को वितरित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। पोर्टल का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन सक्षम करना, उन सेवाओं तक पहुँचने की लागत को कम करना, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और जवाबदेही और मजबूत करना है।

इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए है। सभी विभाग प्रमुख के लॉगिन आईडी पासवर्ड https://services.mp.gov.in पोर्टल पर निर्मित होने है। शासन द्वारा निर्मित पोर्टल में आरटीआई सुविधा को ऑनलाइन सुलभ बनाने के लिए विभागीय कार्यवाही के लिए लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी एवं आरटीआई शाखा प्रभारी के लॉगिन आईडी पासवर्ड भी निर्मित किये जाने हैं।

एम.पी ई सर्विसेस पोर्टल पर विभागों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के लिए जिला ई-वर्नेस कार्यालय द्वारा ई-दक्ष केंद्र में समस्त विभागों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के समस्त विभागों के सहायक लोक सूचना अधिकारी आरटीआई शाखा प्रभारी एवं एक विभागीय ऑपरेटर को ई-दक्ष केंद्र सीहोर में पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय में पदस्थ सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करे।