Bharat tv live

CM नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर किया स्वागत

 | 
CM नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर किया स्वागत

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ट्वीट कर लिखा कि 'देश के यशस्वी गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह के हरियाणा आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। माननीय गृहमंत्री विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। आप सभी सादर आमंत्रित है।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए 4 चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की 10 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान सीएम नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया है।