Bharat tv live

Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी फैक्ट्री हादसे के घायलों से की मुलाकात, परिजनों को बंधाया ढांढस

 | 
Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी फैक्ट्री हादसे के घायलों से की मुलाकात, परिजनों को बंधाया ढांढस

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल हुए परिवारजनों से पीजीआई रोहतक में मुलाकात है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए परिवारजनों से PGI रोहतक में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। घायलों के उपचार में कोई कोताही न हो। ऐसा दिशा निर्देश दिया। सरकार घायलों की हर संभव मदद करेगी। सभी जल्द स्वस्थ हों ऐसी कामना हैं।'

आपको बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के कारखाने में बॉयलर में विस्फोट हो गया। हादसे में 4 श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का रोहतक के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सैनी ने अस्पताल जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की है।