Bharat tv live

Haryana News: युवा चौपाल के संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर हुए शामिल, युवा शक्ति से किया संवाद

 | 
Haryana News: युवा चौपाल के संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर हुए शामिल, युवा शक्ति से किया संवाद

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में युवा चौपाल द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवा शक्ति से सार्थक संवाद किया है।  मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज युवा चौपाल द्वारा रोहतक में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित युवा शक्ति से सार्थक संवाद किया। हमारी युवा शक्ति ही विकसित भारत की कर्णधार है, भाजपा सरकार में उन्हें सुदृढ़ भविष्य के अपार अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर ऊर्जावान युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विमर्श हुआ।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की 10 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे।

हरियाणा के पूर्व सीएम खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में युवा चौपाल द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवा शक्ति से सार्थक संवाद किया है।