Bharat tv live

चुनाव से पहले झारखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका, रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

 | 
चुनाव से पहले झारखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका, रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Ranchi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 5 बार सांसद रह चुके पार्टी के सीनियर नेता रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का साधा हाथ।

गुरुवार को रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा के टिकट से रामटहल चौधरी रांची लोकसभा सीट से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वह भाजपा से अलग हो गए थे। गुरुवार को वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने रामटहल चौधरी का कांग्रेस में स्वागत किया।

सूत्रों का कहना है कि रामटहल चौधरी को कांग्रेस रांची से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बगैर सोचे-समझे चुनाव से 2 महीना पहले मुझसे कहा गया कि आप लिखकर दो कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमने कहा कि यह तो तानाशाही है।