Siliguri News: प्रधाननगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों से भरी कार जब्त, एक गिरफ्तार
Jul 20, 2023, 20:47 IST
| Siliguri: प्रधाननगर थाना की पुलिस ने भारी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम पदम प्रधान है। वह नक्सलबाड़ी का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात एक कार से पदम वार्ड नंबर- 46 अंतर्गत सर्किट हाउस मोड़ में पहुंचा था। लेकिन स्थानीय लोगों को उस पर शक हो गई। जिसके बाद लोगों से बचने के लिए पदम कार लेकर निकल गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पदम का पीछा कर समर नगर ऑटो स्टैंड के पास पकड़ लिया।
जिसके बाद प्रधाननगर थाना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। कार की तलाशी के दौरान भारी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पदम को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।