Bharat tv live

नगर पालिका ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ो के कार्यों की दी सौगात

 | 
 नगर पालिका ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ो के कार्यों की दी सौगात 

रहवासियों को मिलेगी सुविधा, समस्या से मिलेगी निजात 

बड़वाह। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की सुगबुगाहट के बीच नगर पालिका ने विकास का पिटारा खोल दिया। शहर को करोड़ों रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात एक साथ दी और उसका भूमि पूजन किया गया। शनिवार को विभिन्न वार्डो में लगभग 10 करोड़ रूपये की आधारशिला रखी। सबसे बड़ा विकास कार्य वार्ड 9 एवं 11 में होने जा रहा है। जन्हा नगर पालिका भवन एवं बस स्टेशन पांच करोड़ रूपये की लागत से बनेगा।

यह नगरवासियों एवं दुकानदारो के लिए अच्छी सौगात है, क्योंकि वतर्मान में बस स्टेशन पर कुछ सुविधा नही होने के कारण इंदौर-खण्डवा की और जाने वाली बसे बस स्टेशन पर नही जाते हुए मुख्य चौराहा एवं हाइवे से ही सवारियों को बैठा कर आगे की और निकल जाती है। जिससे बस स्टेशन सुनसान रहता है।

वही पूरी तरह से व्यापार ठप है। इस विकासकार्यों के भूमिपूजन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक सचिन बिरला मुख्य अतिथि थे। लेकिन कुछ कारण वश कार्यक्रम में नही पहुंच सके। इसलिए मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर एवं पार्षदों के साथ विभिन्न वार्डो में भूमि पूजन किया। इस दौरान सीएमओ कैलाश कर्मा एवं समस्त पार्षद मोजूद थे। 

यहाँ हुआ भूमि पूजन 
नपा से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 11 में नगर पालिका भवन एवं बस स्टेशन निर्माण की लागत पांच करोड़ रूपये है। वही वार्ड क्रमांक 07,09,11,13 एवं 14 में दो करोड़ 50 हजार रूपये की लागत से इंदौर-ईच्छापुर हाइवे पर गोशाला के पास से लेकर पुरानी जनपद तक दोनों तरफ चौड़ीकरण का कार्य, वार्ड 5-6 में तिलभांडेश्वर मंदिर से दिलीप चौहान के घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 8 कंवर कॉलोनी में साईं मंदिर का जीर्णोद्धार, वार्ड 7 एवं 8 कंवर कॉलोनी में उद्यान निर्माण कार्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है।