Bharat tv live

पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में अचानक खुले सिंकहोल में समा गया शख्स, घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

 | 
 पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में अचानक खुले सिंकहोल में समा गया शख्स, घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद अब भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये हुआ क्या। स्विमिंग पूल पार्टी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लोग नहाते हुए एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन तभी पूल के बीचो-बीच एक सिंकहोल खुल गया और देखते ही देखते लोग उसमें समाने लगे। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।


ये हादसा इजराइल के तेल अवीव से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में करमी योसेफ  शहर का है। यहां एक पूल पार्टी मेहमानों के लिए बुरा सपना बन गई। पार्टी के दौरान लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए नहाते हुए एन्जॉय कर रहे थे लेकिन तभी पूल के बीचो-बीच एक सिंकहोल खुल गया। तेजी से पानी समेत लोग उसकी तरफ खिंचने लगे।

हालांकि, कुछ लोगों को 43 फीट गहरे सिंकहोल में जाने से बचा लिया गया लेकिन इस हादसे में किम्हीi नाम की व्यक्ति मौत हो गई। वो सिंकहोल के गड्ढे में समा गए थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के वक्त वहां करीब 6 लोग मौजूद थे। जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि करीब 3 लोग घायल हो गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिंकहोल खुलते ही अचानक से पानी समेत लोग उसकी ओर खिंच रहे हैं। पानी तेजी से सिंकहोल में समा रहा है. कुछ ही देर में पूल खाली हो जाता है। लोग हड़बड़ी में भागते हुए दिख रहे हैं। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये सब कैसे हो गया। पुरुषों में से एक, 34 वर्षीय पुरुष, भागने में सफल रहा, लेकिन किम्ही नाम का एक अन्य शख्स बाद में मृत पाया गया।