नहीं रहे पूर्व Pope Benedict, 95 वर्ष की उम्र में निधन

यूरोप। लंबे समय से वृद्धावस्था के कारण बीमार चल रहे पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का निधन हो गया। 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने वैकिटन में अंतिम सांस ली। वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोप बेनेडिक्ट कुछ समय से बीमार थे। वृद्धावस्था के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को वेटिकन में आम दर्शकों से बेनेडिक्ट 16वें के लिए विशेष प्रार्थना करने की अपील की थी। पोप फ्रांसिस ने कहा था कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वो अंत तक चर्च पर अपनी कृपा बनाए रखें।
The Lord wins in the end.
— Pope Benedict XVI (@P_BenedictXVI) December 31, 2022
— Benedict XVI
पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (XVI) ने 2013 में पद से इस्तीफा दे दिया था। 600 साल के इतिहास में वह इस्तीफा देने वाले पहले पोप थे। उनसे पहले सन 1415 में सिर्फ पोप ग्रेगरी 12वें थे, जिन्होंने अपना इस्तीफा दिया था। पोप बेनेडिक्ट से पहले पोप जॉन पौल द्वितीय थे जिनका कार्यकाल उनके निधन के साथ दो अप्रैल 2005 में खत्म हुआ था।