Bharat tv live

वाशिंगटन DC में म्यूजिक कॉन्सर्ट कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल

 | 
वाशिंगटन DC में म्यूजिक कॉन्सर्ट कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल

अमेरिका में वाशिंगटन DC के यू स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के एक अधिकारी सहित कई लोग हुए घायल। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।

वाशिंगटन के पुलिस विभाग के मुताबिक, म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेश चला रहा हैं। गोली लगने से घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, गोली लगने से कितने लोग घायल हुए हैं इसी जानकारी अभी नहीं मिल सकती है।

DC पुलिस यूनियन ने भी पुष्टि की कि वाशिंगटन DC में फायरिंग के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी गई। हम पुष्टि कर सकते हैं कि 14वें और यू सेंट एनडब्ल्यू के क्षेत्र में काम कर रहे हमारे सदस्यों में से एक को गोली मार दी गई है। सदस्य को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, फायरिंग 14वीं और यू स्ट्रीट पर "मोएचेला" नामक एक जुनेटीन संगीत समारोह की साइट पर हुई। इसके अलावा स्थानीय अमेरिकी मीडिया ने कहा, एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगी है जबकि अन्य कई लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस सभी लोगों से इलाके से दूर जाने और सतर्क रहने को कर रही है।