Bharat tv live

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने आर्थिक संकट के बीच दिया इस्तीफा

 | 
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने आर्थिक संकट के बीच दिया इस्तीफा

श्रीलंका में आजादी के बाद से अबतक का सबसे बड़ा आर्थिक संकट देश की जनता झेल रही है। इस बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजपक्षे का इस्तीफा लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर चन्ना जयासुमना ने राष्ट्रपति को सौंपा। राष्ट्रपति गोटाबाया ने श्रीलंका के आर्थिक हालात को लेकर हुई बैठक में उनसे पद छोडने को कहा था। राष्ट्रपति ने कहा था कि देश में जारी राजनीतिक संकट के बीच उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

श्रीलंका में आर्थिक हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग वहां पर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में श्रीलंका में लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। मजदूर और व्यापारिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ हड़ताल कर दी है। पिछले हफ्ते छात्रों ने श्रीलंका की संसद में भी घुसने की कोशिश की थी। संसद में छात्रों को घुसने से रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करनी पड़ी थी। लोगों में सरकार के खिलाफ जबर्रदस्त गुस्सा है।