चीन में सिचुआन प्रांत के याआन शहर में भूकंप के जोरदार झटके, 4 लोगों की हुई मौत, 41 लोगों घायल
Jun 2, 2022, 13:18 IST
| 
चीन के क्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 41 घायल हैं। शहर के भूकंप राहत मुख्यालय ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। मुख्यालय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे तक बाओक्सिंग काउंटी में 34 और लुशान काउंटी में 11 लोगों के घायल होने की खबर है।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।