Bharat tv live

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के बार मेंघुसकर हमलावरों ने की ताबडतोड फायरिंग, 14 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल

 | 
 दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के बार घुसकर हमलावरों ने की ताबडतोड फायरिंग, 14 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल

 

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में घुसकर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि कईयों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।।

जोहानिसबर्ग पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में स्थित बार में हुई है। यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए और यहां-वहां भागने की कोशिश करने लगे।

सूचना मिले के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से भी पता चल रहा है कि फायरिंग करने वालों में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।