Bharat tv live

क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का आज 28 अगस्त 2022 का राशिफल

 | 
 क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का आज 28 अगस्त 2022 का राशिफल 

मेष राशि

इस राशि के लोगों का आज का दिन ठीक ठाक गुजरेगा। दिन के पहले भाग में कई काम एक साथ आपके सामने अटके रहेंगे। आपके लिए इन महत्वपूर्ण कार्यों को थोड़ा समय लेकर पूरा करने में ही बेहतर रहेगा। दोपहर के बाद का समय फिर से उपयुक्त नहीं है। इसलिए आपको समझदारी और धैर्य के साथ काम लेना होगा।

वृष राशि

घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे।

मिथुन राशि

ठूंस-ठूंस कर खाने और ज़्यादा कैलोरी की चीज़ें खाने से बचिए। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। घर में और आसपास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। आज आपके दिल की धडक़नें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी।

कर्क राशि

आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है, जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को गहराई से छूएगा।

सिंह राशि

आज आपको कोशिश करनी चाहिए की आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करें। कार्यक्षेत्र में कुछ सहकर्मी आपके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। लेकिन आप अपनी सूझबूझ और मेहनत से राहत पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे।

कन्या राशि

गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं।

तुला राशि

अपने खऱाब मूड को शादीशुदा जि़ंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भलीभांति जांच-पड़ताल कर लें। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं।

धनु राशि

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं।

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आप काम पर मजबूत पकड़ बना पाएंगे। आज आपके आलोचक चहा कर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अपनी पत्नी की तबीयत का ख्याल रखें आपकी पत्नी की तबीयत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आपके ईमानदार और जि़ंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है।

मीन राशि

अवांछित यात्राएं थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा।आज इस बात का ख्याल रखें कि आपको दूसरों की मदद करने में अच्छे और बुरे की बराबरी नहीं करनी है। बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करें।