क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का आज 1 सितम्बर 2022 का राशिफल

मेष राशि
आज धन संपत्ति, भागीदारी में कष्ट तथा विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बानी रहेगी। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है।
वृष राशि
बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वजऩ पर नजऱ रखें। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दु:खी कर सकती है।
मिथुन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फऱमाएं। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हंसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी मुहब्बत का सफऱ प्यारा, मगर छोटा होगा।
कर्क राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नजऱ रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आपको पहली नजऱ में किसी से प्यार हो सकता है।
सिंह राशि
खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा।
कन्या राशि
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे।
तुला राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
नये मोबाईल की प्राप्ति होगी। धन खर्च के कारण कर्ज होगा। सहकर्मियों से हानि होगी। ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है।
धनु राशि
ख़ुश हो जाएं, क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें।
मकर राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है।
कुंभ राशि
आलस्य के कारण दैनिक रूटिन में अनियमित हो सकती है। दिन फ़ायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।
मीन राशि
धन का संकट उत्पन्न हो सकता है। पारिवारिक तथा मानसिक अशांति रहेगी। पिता को कष्ट हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है।