Bharat tv live

क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल

 | 
क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि 

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा, थोड़ी सी प्रतिस्पर्धा की तो आगे बढ़ने में सफल हो जाएंगे। नया काम करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और पैसों की तंगी दूर होगी।

वृषभ राशि 

आज आपको आय का कोई अतिरिक्त स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। 
मिथुन राशि 

पुराने कामों को करते रहें, नए काम काज के विषय में बिलकुल भी ना सोचें। गुप्त शत्रु आपका नुकसान कर सकते हैं। वाणी पर संयम बनाएं।
कर्क राशि 

आज अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। 
सिंह राशि 

आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नई नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्यों में आसानी देगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 
कन्या राशि 

थोड़ी रूकावट के बाद आपको धन लाभ होगा, लेकिन दोपहर के बाद आपका खर्चा बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी के संग अंतरंग समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि 

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज किसी प्रॉपर्टी डील का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। 

वृश्चिक राशि 

जो लोग बीमार है आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है।

धनु राशि 

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप ऑनलाइन काफी शॉपिंग कर सकते हैं। लोभ में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं वरना आप अपने काम खुद बिगाड़ लेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। 

मकर राशि 

आज आपको व्यापार में आशा कुल लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आज का दिन आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि 

आज अपनी इच्छाओं को दूरसों पर थोपने की कोशिश न करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से पूरे हो जाएंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। 

मीन राशि 

 प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खऱीदना आसान होगा। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है।