फ्री ट्रेड एग्रीमेंट क्या होता है यह भारत के लिए क्यों हो गया महत्वपूर्ण
Sat, 23 Apr 2022

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की भारत यात्रा में जिस बात की चर्चा सर्वाधिक है, वह है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) यानी मुक्त व्यापार समझौता।
भारत और यूनाईटेड किंगडम (यूके) के लिए यह एक अहम व्यापारिक मुद्दा है जिस पर इस वर्ष दिसंबर में समझौता हो जाने की आस मजबूत हुई है। इस रिपोर्ट में समझिए कि क्या होता है एफटीए और भारत के संदर्भ में एफटीए के मायने अतिमहत्वपूर्ण क्यों हो गए हैं:
यह होता है एफटीए
एफटीए एक ऐसा व्यापारिक समझौता है, जिसके अंतर्गत साझीदारों के बीच आयात-निर्यात पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है। यह दो या दो से अधिक देशों और समूहों के बीच हो सकता है। भारत ने सबसे पहले पूर्वी एशिया के देशों के साथ एफटीए किया था। बाद में भारत ने आसियान और सार्क देशों के साथ भी एफटीए किया।