क्या भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण दिखेगा, जानिए कब लगेगा चंद्रग्रहण

साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। साल का यह पहला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है।
16 मई 2022 को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है।
साल का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां पर सूतक मान्य नहीं होगा।
इस साल दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह चंद्रग्रहण भी एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस खगोलीय घटना को भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। इसलिए इस चंद्रग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा।