Bharat tv live

Aaj Ka Rashifal 7 Januray: मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal 7 Januray: मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 Januray 2022: आज दिनांक 7 जनवरी 2022 और दिन शु्क्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

सेहत आज आपकी पहले से बेहतर रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ डिनर पर बाहर जा सकते हैं। आज छात्र अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर काफी सजग रहेगे। किसी तरह के मंहगे गिफ्ट आज आप अपने प्रेमी के लिये खरीद सकते हैं। संतान का सुख आज बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

 सेहत के मामले में देखा जाये तो दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में आज दूरियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी का तलाश आज पूरी हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में आज आपको किसी के व्यवहार से आपत्ति हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini)

व्यापार में आज आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। आज नौकरीपेशा वर्ग में बॉस के साथ संबंधों में किसी प्रकार की खराबी आ सकती है। आज शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपकी मित्रता बढ़ सकती है। आज के दिन शिक्षा के लिये प्रयास कम पड़ने वाले है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

 कर्क राशि (Cancer)

सरकारी नौकरी के योग आज बनते हुये दिखायी दे रहे है ग्रहों की चाल यह कहती है कि दिन दीविक देने वाला होगा। पति-पत्नि मामले में बाहरी व्यक्तियों को सम्मिलित न करें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए आज आपको चुप रहने की आवश्यकता है। संतान के साथा आज आप मनोरंजन में समय निकाल  सकते है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि (Leo)

सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है विशेकर मधुमेह के रोगियो को आर्थिक चिन्ताओं से राहत मिल सकती है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ सकता है। आज की वर्तमान ग्रह स्थिति आपके भाग्य को मजबूती प्रदान कर रही है जो आपके प्रगति में सहायक साबित होगी।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिको को आज अपने स्टाफ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकत स्टाफ नौकरी ठोड़कर जा सकते है। नौकरी के लिए परीक्षा दे रहे हैं तो आज के दिन अनुकूलता रह सकती है। आज आपको प्यार में दुख का सामना करना पड़ सकता है। आज पढ़ाई लिखाई मन नहीं लगेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- धानी

तुला राशि (Libra)

मोबाईल के अधिक प्रयोग से आज आपको बचना चाहिये अन्यथा कई चीजे खराब हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेगे। आज आपके प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों को आज संतान सुख का योग दिखायी दे रहे हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवसाय के प्रति आज आप लापरवाह रहेगे तो नुकसान संभव है। यदि आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है आपका सामान खो सकता है। किसी तरह के लालच में आप ना फंसे तो बेहतर रहेगा। प्रेम के लिये आज आपको नया प्रस्ताव मिलेगा जो खूबसूरत होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

धनु  राशि (Sagittarius)

आज सेहत में सिर दर्द और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में किसी पार्टी की वजह से पढ़ने वाले बच्चों का कीमती समय बर्बाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धो में आज कुछ दूरियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा जीवन बेहतर रहेगा। आज विदेश की नौकरी का आफर आपको मिल सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशि (Capricorn)

स्वास्थ्य आज आपका ढीला रह सकता है। आज पेशेवर के तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान और कीमत दोनो आपको मिल सकती है। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करेंगे तो लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है। किसी सहकर्मी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- काफी

कुंभ राशि (Aquarius)

आज व्यवसायिक गतिविधियों में आज ज्यादा सुधार होने की संभावना है। लम्बे समय से रुके हुये मुआवज़े और लोन आदि आज आपको मिल जाएंगे।आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत कर सकते है। शिक्षा के लिये आज आपको अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

मीन राशि (Pisces)

आज आपको अपने काम करने के तरीको में कुछ बदलाव लाने का भी प्रयास करना चाहिये। किसी सामाजिक सम्बन्ध के कारण आज आपको बड़ा काम मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम के लिये दिन ठीक नहीं है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा