एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान पर एक विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई, मलाड पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aug 30, 2022, 11:01 IST
एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि KRK को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि कई तरह के विवादों से घिरे रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार KRK अपने एक ट्वीट की वजह से पुलिस की हिरासत में पहुंचे हैं। दरअसल KRK के खिलाफ हो रही ये कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते है।
मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उनसे पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब KRK अपने किसी खास ट्वीट को लेकर मुश्किलों में घिरे हैं। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।