एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने खोला जीवन का सबसे बड़ा राज

 

शिल्पा शेट्टी  को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस को 5 टिप्स दिए। 

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने 'द फाइव अफर्मेशन्स आई लव' शीर्षक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। 

  1. मैं अपने विचारों और भावनाओं का मालिक हूं।
  2. खुद पर विश्वास करता हूं और अडिग हूं।
  3. मेरे जीवन के सभी अनुभव मुझे अनोखा बनाते हैं।
  4. मैं खुश हूं।
  5. मेरे पास काफी कुछ है।

साथ में दिया जीवन मंत्र

शिल्पा शेट्टी  ने यह भी लिखा, "अपने आप को उन चीजों की याद दिलाने में कभी देर नहीं होनी चाहिए जो आपके जीवन को प्रभावित करने की शक्ति रखती है। सबसे महत्वपूर्ण बात कि अपनी क्षमताओं और ताकत पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। अपनी असफलताओं को जानना भी जरूरी है।