Netflix ने जारी की टॉप वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट, महिलाओं का दिखेगा दबदबा, देखे

महिला दिवस के मौके पर नेटफ्लिक्स ने अपनी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट को जारी कर दिया है, इसके साथ ही उसके पोस्टर भी शेयर किया गया है. नेटफ्लिक्स के द्वारा ये ऐलान किया गया है कि आने वाले दिनों में जो फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी उनमें महिलाएं दमदार कैरेक्टर में दिखाई देंगी. आने वाले कई फिल्मों और वेब सीरीज में महिला को मजबूत नायक की तरह दिखाया जाएगा, जो दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा. आइए एक नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स की इन्हीं शो और फिल्मों पर....

कटहल

एक महिला अफसर की कहानी को कटहल में दिखाया गया है, जो एक छोटे से शहर के ईर्द-गिर्द बुनी गई है. इस सीरीज में नेता के बेशकीमती कटहल गायब हो जाते हैं. ऐसे में युवा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहीं सान्या मल्होत्रा इस विचित्र मामले को सुलझाने में अपनी जी-जान लगा देती हैं. खुद को वो साबित करना चाहती है.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

काला

काला में एक ऐसी बेटी की कहानी को दिखाया गया है वो अपनी मां के प्यार के लिए तरस जाती है. इसमें तृप्ति लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

थार

अस्सी के दशक की कहानी को थार में दिखाया गया है जो पश्चिमी नोयर शैलियों से प्रेरित होता है. इसमें सिद्धार्थ की कहानी दिखाई गई है, इस कैरेक्टर को हर्षवर्धन कपूर ने निभाया है. नौकरी के लिए पुष्कर में शिफ्ट होने के बाद, अपने अतीत का बदला लेने सिद्धार्थ निकल पड़ता है. क्या वो अपने इस इरादे में सफल होगा, या फिर पुष्कर से उसे कुछ और मिलेगा.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

माई

मई में 47 वर्षीय शील की कहानी को दिखाया गया है, जो व्यक्तिगत त्रासदी के बाद खुद को गलती से सफेदपोश अपराध और राजनीति के जाल में उलझा हुआ पाती है. जिसके बाद हमेशा के लिए उसकी दुनिया बदल जाती है. इसमें साक्षी तंवर लीड रोल में दिखाई देंगी.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

मसाबा मसाबा सीजन 2

बहुत ही मुश्किल हैं दुनिया, लेकिन नीना गुप्ता और मसाबा और भी ज्यादा मुश्किल हैं. कैमरों के सामने जाती हैं मसाबा, और उनके पीछे नीनाजी जाने का फैसला करती हैं. इस तरह से एक बार फिर मां-बेटी की जोड़ी वापस लौट रही है.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

शी 2

भूमि को एक अहम फैसला लेते हुए देखा जाएगा, ड्रग-लॉर्ड नायक के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने के बाद. इस तरह की तमाम मुश्किलें उसका इंतजार कर रही हैं.