Bharat tv live

राजधानी दिल्ली में भाजपा का धुआंधार प्रचार, जे पी नड्डा ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में निकाली रैली

 | 
राजधानी दिल्ली में भाजपा का धुआंधार प्रचार, जे पी नड्डा ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में निकाली रैली

New Delhi: दिल्ली की सातों सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रचार किया। दिल्ली में सभी सातों प्रत्याशी के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एवं भाजपा के मेरठ से उम्मीदवार अरुण गोविल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट दे कर पार्टी उम्मीदवारों को विजय बनाने के साथ 4 सौ पार के नारे को पूरा करने का आह्वान किया।

संगम विहार के डीडीए मैदान में दक्षिणी दिल्ली से प्रत्याशी रामवीर सिंह वीधूड़ी के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया और लोगों से वोट देने की अपील की। मयूर विहार फेस 3 में पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

वहीं, नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के लिए अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मालवीय नगर में विशाल रोड शो किया और लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान हजारों लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से रैली का स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के के साथ फूलों की बारिश के बीच जे पी नड्डा ने हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया और लोगों से वोट की अपील कर बांसुरी स्वराज को भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया।

उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए गिरीराज सिंह ने लोगों से समर्थन मांगा। सीमापुरी और 100 फूटा रोड गोयल गद्दे के सामने बाबरपुर विधानसभा कर्दम पूरी मंडल में जनसभा को संबोधित कर मनोज तिवारी के लिए वोट मांगे।

चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल के समर्थन में रामायण धारावाहिक के मशहूर अभिनेता और मेरठ से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर बनने वाले सांसद अरूण गोविल ने लोगों से अपने संबोधन में भारी बहुमत से कमल खिलाकर तीसरी बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।