Bharat tv live

फैब्रिक्स तथा टेक्निकल टेक्सटाइल के 10 खंडों या उत्पादों के लिए 10,683 करोड़ रुपए की PLI योजना को मंजूरी

 | 
ok

 भारत प्राचीन समय से ही अपने सूती वस्त्रों के निर्माण के लिए विख्यात रहा है। भारत में बने सूती वस्त्रों की मांग पूरे विश्व में होती थी। मगर समय और तकनीक के बढ़ने के साथ देश का वस्त्र उधयोग पिछड़ता चला गया। विश्व के वस्त्र उधयोग में भारत का स्थान अब काफी नीचे चला गया है। उसी खोए गौरव को फिर से पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने टेक्सटाइल्स उधयोग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को मंजूरी दी है। 

इस बारे में बात करते हुए केंद्रीय केंद्रीय मंत्री I & B और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने टेक्सटाइल्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 5 वर्षों में 10,683 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। 

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृत्रिम रेशे (MMF) परिधान, MMF फैब्रिक्स तथा टेक्निकल टेक्सटाइल के 10 खंडों या उत्पादों के लिए 10,683 करोड़ रुपए की PLI योजना को मंजूरी दी है। कपड़ा क्षेत्र के लिए PLI योजना बजट 2021-22 में 13 क्षेत्रों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपए के की गई घोषणाओं का ही हिस्सा है।