Bharat tv live

महीने के पहले दिन ही LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ी लगा महंगाई का झटका

 | 
महीने के पहले दिन ही  LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ी लगा महंगाई का झटका

अक्टूबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि पर खाना महंगा हो सकता है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इतना हुआ 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर का दाम
इंडियन ऑयल के अनुसार अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्श‍ियल LPG सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपए हो गई है जो पहले 1770.5 रुपए थी। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।

रसोई गैस पर राहत
इसके पहले एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपए हो गया था। इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात है।