Bharat tv live

एनटीपीसी समुद्री पानी से तैयार पेय जल बेचेगी

 | 
एनटीपीसी समुद्री पानी से तैयार पेय जल बेचेगी

सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने तमिलनाडु में अपनी संयुक्त उद्यम परियोजना एनटीईसीएल वल्लुर में समुद्र के पानी से नमक की मात्रा हटाकर पीने योग्य बनाए गए पानी 'डिसैलिनेटेड वाटर को बेचने के लिए रूचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं। एनटीईसीएल, एनटीपीसी और तमिलनाडु उत्पादन और वितरण कंपनी लि. (टैनजेडको) की संयुक्त उद्यम है। इसमें दोनों की हिस्सेदारी 50:50 प्रतिश है।

वल्लुर तापीय बिजली घर की क्षमता 1500 मेगावाट (500-500 मेगावाट की तीन इकाइयां) है। यह एनटीईसीएल की एकमात्र बिजली संयंत्र है, जो तमिलनाडु के वल्लुर में स्थित है। रूचि पत्र दस्तावेज के अनुसार, ''एनटीपीसी कंपनियों/उनके समूह/संबद्ध/प्रतिनिधि इकाइयों से एनटीईसीएल वल्लुर संयंत्र में उत्पादित 'डिसैलिनेटेड मिनरल पानी की बिक्री के लिए रूचि पत्र आमंत्रित कर रही है। दस्तावेज के अनुसार रूचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2021 है।