Bharat tv live

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी पर साधा निशाना कहा- तानाशाही में भरोसा करते हैं, विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा

 | 
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी पर साधा निशाना कहा- तानाशाही में भरोसा करते हैं, विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा

Jharkhand: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तानाशाही में भरोसा करते हैं और विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा।

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन से अलग नहीं होने के कारण जेल में डाल दिया गया।  कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा,‘‘हम लोकतंत्र में भरोसा करते हैं और वह तानाशाही में विश्वास करते हैं।

हम उन्हें सबक सिखाएंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हथियार हैं और हम उनके द्वारा प्रचारित आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं।’’ खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेताओं और उद्योगपतियों को आमंत्रित करना नहीं भूले, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया।