Bharat tv live

महासमुंद में पकड़ा 1.40 करोड़ का गांजा

 | 
cri

 प्रदेश के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए दिन तस्कर अलग.अलग तरीके से गांजा तस्करी कर रहे हैं। इस बार बिहार के 2 गांजा तस्कर रस्सियों के बंडल के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा से बिहार ले जाकर तस्करी के फिराक में थे लेकिन पकड़े लिए गए। पुलिस ने इन शातिर तस्करों से 1 करोड़ 40 लाख का 700 च्ंिटल बरामद किया है। इससे पहले यहां पुलिस ने गोभियों के नीचे और पानी की टंकियों के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे लोगों को पकड़ा था।

पिथौरा चौक में चेकिंग के दौरान पकड़ा

जिले में गांजा तस्करी लगातार बढ़ रही है। खासकर ओडिशा के रास्ते तस्कर यहां लगातार घुस रहे हैं। इसी वजह से पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है और लगातार ओडिशा की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में पिथौरा चैक बागबाहरा में भी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक पिकअप आ रही थी। इसमें बहुत सारे नारियल की रस्सियों का बंडल रखा हुआ। पुलिस ने पूछा तो पता चला कि दोनों ओडिशा से बिहार जा रह हैं। जब उनसे पुलिस थोड़ी सख्ती से पूछताछ करने लगेए तो वे ठीक से जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने पिकअप चेक किया। उसमें रस्सियों के नीचे 700 च्ंिटल गांजा मिला। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।