Bharat tv live

कुख्यात नक्सली रमेश गंजू गिरफ्तार, 15 लाख का था इनाम

 | 
ok

 झारखंड राज्य अपने स्थापना के पहले और बाद से ही नक्सल समस्या से जूझता रहा है, जिससे खनिजों से भरपूर इस राज्य का उचित विकास नहीं हो पाया है। इन्ही आराजक नक्सल तत्वों में एक नाम बहुत जाना पहचाना है- रमेश गंजू। रमेश गंजू पर 45 से अधिक मामलें दर्ज हैं और उसके सर पर 15 लाख रुपए का का इनाम था। रमेश गंजू सीपीआई (माओवादी) के अतिवादी तत्वों के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था। 

झारखंड पुलिस ने इस सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चतरा पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में एक हार्डकोर नक्सली रमेश गंजू उर्फ ​​आजाद को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 15 लाख का इनाम था। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड में 45 से अधिक मामले दर्ज हैं।