Bharat tv live

रेस्टोरेंट में मारा छापा, हुक्का पीते आठ युवक गिरफ्तार

 | 
ok

 गोमतीनगर थाना पुलिस ने देर रात एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यहां से आठ लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से हुक्का और अन्य चीजें बरामद हुई है।

उपनिरीक्षक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि विराम खण्ड के देवा पैलेस के आरआईपी रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा है। इस सूचना के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां रेस्टोरेंट मालित सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में गौरव सिंह, विशाल चन्द्र गुप्ता, आयुष, विवेक कौशल, अमन कुमार, सागर सिंह, आदर्श तिवारी और संदीप है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।