Bharat tv live

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी पाई गईं Corona पॉजिटिव

 | 
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी पाई गईं Corona पॉजिटिव

नई दिल्लीः भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है, जिससे सावधान रहने को केंद्र व राज्य सरकारों ने चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी को कोरोना हो गया है। 

उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले दूसरी लहर में अखिलेश यादव भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, कुछ एहतियात बरतने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,317 नए मामले सामने आए। बीते दिन के अनुसार यह संख्या 18.6 प्रतिशत ज़्यादा है. बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

वहीं देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं। भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं। अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है।