Bharat tv live

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की पुष्पांजलि

 | 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की पुष्पांजलि, कांग्रेस पार्टी ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शांतिवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

वहीं, राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी-पंडित जवाहरलाल नेहरू. आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया.’ जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी. पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘हर शब्द, हर कृत्य, हर बलिदान के जरिए पंडित नेहरू जी ने सच्चे राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की. उन्होंने हमारे देश की एकता के लिए, हमारे देश की विविधता के लिए, हमारे देश की समृद्धि के लिए अटूट समर्पण दिखाया.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री की 132वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.’